अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने मुंबई के सबसे आलीशान इलाकों में शामिल वर्सोवा में अपार्टमेंट खरीदा है। इस इलाके में जानी मानी हस्तियों के घर भी मौजूद हैं।
गौहर ने एक-दो नहीं, लिए तीन अपार्टमेंट
एक रिपोर्ट के द्वारा जानकारी मिली है कि अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबारी ने तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये तीनों अपार्टमेंट दंपति ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में लिया है, जो अंधेरी में स्थित है। इस इलाके में मशहूर हस्तियों के भी अपार्टमेंट हैं। इन तीन अपार्टमेंटों में से दो अपार्टमेंट संयुक्त रूप से दोनों के नाम है, वहीं तीसरा अपार्टमेंट गौहर के नाम रजिस्टर्ड है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kriti Sanon Interview: मुझे भी डिंपल मैम जैसा कुछ शानदार करना है, तब्बू मैम का जलवा बस देखने वाला ही जानता है
करोड़ों में है इनकी कीमत..
रिपोर्ट के मुताबिक गौहर खान के ये तीनों अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वीं और 15वीं मंजिल पर स्थित है। आपको बताते चलें कि संयुक्त रूप से खरीदे गए दोनों अपार्टमेंट की कीमत 7.33 करोड़ रूपये है, वहीं गौहर खान के नाम वाला अपार्टमेंट 2.80 करोड़ रुपये का है।
यह खबर भी पढ़ें:
Eternals: क्या एमसीयू की दुनिया के सबसे पहले योद्धा करेंगे वापसी? ‘इटरनल’ को लेकर मूर ने दिया हिंट
कब हुई थी इन दिनों की शादी
एक्ट्रेस गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। इन दोनों ने लव मैरिज की थी। अक्सर गौहर खान सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
गौहर खान का वर्कफ्रंट
अगर गौहर खान के काम की बात करें तो यह इस समय वेब शो ‘लवली लोला’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें ईशा मालवीय भी दूसरी मुख्य भूमिका में हैं। गौहर खान इस समय 'फौजी 2' की भी शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ विक्की जैन भी हैं।