बिग बॉस 19 का ये वीकएंड वार प्रतियोगियों के लिए काफी तनाव भरा साबित हो रहा है। वजह ये हैं क्योंकि शो को होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स पर भड़कते दिख रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियों का एहसास करा रहे हैं। उन्होंने नेहल चुडासमा को भी फटकार लगाई। अब बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने नेहल का समर्थन किया है और एक पोस्ट भी शेयर किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
नेहल को गिराने का प्रयास किया गया
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सलमान खान द्वारा तान्या मित्तल का समर्थन करने पर उन्हें नेहल चुडासमा के लिए बुरा लगा। इसके साथ ही वीडियो में कहा गया कि नेहल को गिराने के लिए ये सब किया जा रहा है, क्योंकि मेकर्स को पता है कि कौन मजबूत प्रतियोगी है। आगे उन्होंने कहा कि नेहल ने इसके बावजूद अकेले खड़े होकर सबका सामना किया। इस वीकएंड वार होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की जिंदगी पर मंडराया मौत का साया, क्या अरमान बचा पाएगा उसकी जान?
गौहर खान ने नेहल का किया सपोर्ट
इस वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए गौहर खान ने एक कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘सच में नेहल के बुरा लगा।’ आपको बताते चलें कि गौहर खान बिग बॉस के प्रतियोगियों के बारे में अक्सर टिप्पणी करती रहती हैं अब उन्होंने नेहल का समर्थन किया है।
ये प्रतियोगी इस हफ्ते हुए नॉमिनेट
इस हफ्ते वीकएंड का वार एपिसोड में नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जिस प्रतियोगी का नाम सलमान खान लेंगे, वह घर से बाहर हो जाएगा।