फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मुश्किलों में घिरे सिंगर ताप्ता, जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने विवादास्पद गाने के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Sun, 16 Jul 2023 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक ने अपने शक्तिशाली पहले एल्बम 'पॉवर ऑफ अट्रैक्शन' से मणिपुर में लोकप्रियता हासिल की थी। अपने गानों से उन्होंने राज्य के सभी समुदायों में बड़ी संख्या में फैंस बनाए हैं।
विज्ञापन
ताप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन (जेडएसएफ) ने ताप्ता के नाम से मशहूर गायक जयंता लोक्राकपम के खिलाफ उनके विवादास्पद गीत के लिए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है, जिसने जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में विवाद पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय
जेडएसएफ ने दर्ज कराई प्राथमिकी
जेडएसएफ के अनुसार गाने के बोल में एक समुदाय के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया गया है। 13 जुलाई को चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने वाले जेडएसएफ के अध्यक्ष नेंगजालियन टोन्सिंग ने ताप्ता पर विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: पीएम मोदी-मैक्रों के साथ दिखे माधवन और हादसे में बाल-बाल बचे आकाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
इस गाने से हासिल की थी लोकप्रियता

बता दें कि गायक ने अपने शक्तिशाली पहले एल्बम 'पॉवर ऑफ अट्रैक्शन' से मणिपुर में लोकप्रियता हासिल की थी। अपने गाने से उन्होंने राज्य के सभी समुदायों में बड़ी संख्या में फैंस बनाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन मई को पूर्वोत्तर राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय झड़प के बाद से अब तक 150 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, कई हजार लोग घायल हुए हैं। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें