साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' दर्शकों के बीच अपना जादू चलाने में लगातार नाकामयाब साबित हो रही है। गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शंकर की निर्देशित गेम चेंजर ने 10 जनवरी, 2025 को शानदार शुरुआत की, हालांकि, अब फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता चल रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में अब तक कुल 61 लाख 79 हजार टिकट बेचे हैं। वहीं बात करें फतेह की तो फिल्म ने रिलीज के चार दिन बाद कुल चार लाख 80 हजार बेचे हैं। टिकटों की बिक्री देखकर ऐसा लगता है कि खुद इन कलाकारों के फॉलोअर्स ने भी इनकी फिल्मों को देखने से परहेज किया है।