फिल्म 'जी2' का पहला लुक जारी
जारी किए गए पोस्टर में देखा जा सकता है कि इमरान हाशमी और आदिवी शेष गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक दूसरे पोस्टर में अदिवि शेष और वामिका गब्बी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्टर में अदिवि शेष एक्शन मोड में शीशा तोड़ते हुए और बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
इमरान और वामिका का दमदार होगा किरदार
फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिवि शेष ने कहा 'जी2 एक ऐसा सफर रहा है जिसे हमने वर्षों से जिया और महसूस किया है। निर्देशक विनय कुमार सिरिगिनीदी के साथ, हमने बड़े सपने देखने की हिम्मत की है। इस कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाते हुए इसकी असलियत को बनाए रखा है। इमरान और वामिका वाकई दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनके अभिनय ने इस फिल्म के पैमाने को एक पायदान ऊपर उठा दिया है। अब यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर बन गई है।'
यह खबर भी पढ़ें: Faisal Malik: 'पंचायत' फेम फैसल मलिक ने की अनुराग कश्यप और राम गोपाल वर्मा की तारीफ, बताया किसलिए हैं खास