फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Furiosa: जॉर्ज मिलर की फ्यूरियोसा का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, घर वापसी के लिए जद्दोजहद करती दिखीं आन्या

Fri, 01 Dec 2023 04:09 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा - फोटो : social media
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक जॉर्ज मिलर की साल 2015 में आई फिल्म 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब मेकर्स लगभग आठ साल के बाद फिल्म के प्रीक्वल के साथ वापस आ गए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। अभिनेत्री अन्या टेलर-जॉय 'फ्यूरियोसा' के मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन


जॉर्ज मिलर की फ्यूरियोसा का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत गोलियों की गूंज के साथ होती है और बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज आती है। महिला कहती है, 'आपको जो भी करना है, चाहे इसमें कितना भी समय लगे, मुझसे वादा करें कि आप अपने घर का रास्ता ढूंढ लेंगे।' फिर फ्यूरियोसा उर्फ आन्या को स्क्रीन पर दिखाया जाता है, जो रेगिस्तान में खोई हुई दिखाई देती है। वीडियो में उनके चेहरे पर कीचड़ लगा होता है। वीडियो में दिखाया जाता है कि 45 साल बाद फ्यूरियोसा को उसके परिवार से दूर ले जाया गया है और महिला अब अपने घर लौटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।'

यह भी पढ़ें: Animal Sequel: ‘एनिमल’ के क्लाइमेक्स में सीक्वल का एलान, जानिए कब शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वापसी के लिए जद्दोजहद करती दिखीं आन्या
ट्रेलर में दर्शकों को यह दिखाता गया है कि कैसे फ्यूरियोसा का अपहरण वारलॉर्ड डिमेंटस नाम के एक व्यक्ति ने किया था। प्रीक्वल में फ्यूरी रोड के खलनायक इम्मॉर्टन जो भी नजर आने वाले हैं। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का प्रीक्वल है, जिसमें मुख्य किरदार चार्लीज थेरॉन ने निभाया था। वहीं, अब 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' में फ्यूरियोसा की आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। वार्नर ब्रदर्स की फिल्म में टॉम बर्क, एंगस सैम्पसन, डैनियल वेबर और नाथन जोन्स भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें