हाल ही में अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के बाद हुई एक घटना को याद किया। इसने उन्हें झकझोर कर दिया था और उन्हें घुट-घुट कर जीने को मजबूर कर दिया था। जानिए आखिर निर्माता ने किस बात का किया जिक्र।
जब डर गए राकेश रोशन
साल 2000 में ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के बाद उनपर हमलावरों ने गोलियों से हमला किया, जिसने उनके परिवार वालों को हिलाकर रख दिया था। एएनआई से बातचीत करते हुए फिल्म निर्माता राकेश ने उन दिनों को याद किया, जो उनके लिए एक बुरे सपने से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि हमले के बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए, जिससे वह सुरक्षित महसूस करने की जगह और डर गए थे। निर्माता को डर था कहीं उनके सुरक्षा गार्ड उन्हें गलती से गोली ना मार दें।
यह खबर भी पढ़ें:
Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म
राकेश रोशन सुरक्षा हटाना चाहते थे।
फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने बातचीत में आगे कहा कि उन्हें दो हथियारों से लैस सुरक्षा गार्ड दिए गए थे। जब वह अपनी कार की अगली सीट पर बैठते थे, तो वो दोनों गार्ड उनके पीछ होते थे। इस कारण उन्हें यह डर था कि कहीं कुछ हो जाए तो वे उन्हें गोली मार देंगे। हर जगह उनके साथ सुरक्षा गार्ड होते थे, इससे वह परेशान हो गए थे। इस वजह से वह अपनी सुरक्षा हटवाने का भी अनुरोध कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Aishwarya Rai: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, पोस्ट शेयर कर लिखा- हमेशा प्यार करती रहूंगी डैडी
एक नजर राकेश रोशन की ओर
हाल ही में अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन ने आईफा 2025 में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार जीता। उन्होंने अपने जीवन में कई फिल्मों में अभिनय करने के साथ ही बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। राकेश ने ‘खून भरी मांग’, ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’ और ‘कोई मिल गया’ फिल्म की पूरी सीरीज जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।