‘बिग बॉस 20’ शो के प्रीमियर से पहले कई सेलेब्स के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड, टीवी, भोजपुरी सिनेमा, सोशल मीडिया और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़े कई जाने-माने नाम शामिल हैं। हालांकि, सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अर्शिफा खान, कनिका मान, माही विज, ईशा रिखी, काजी तौकीर और कुशल तंवर जैसे नाम नजर आ सकते हैं।
आइए जानते हैं आपकी लिस्ट में शामिल इन संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में...
एमसी मैरी कॉम
मैरी कॉम भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। अगर मैरी कॉम बिग बॉस के घर में आती हैं, तो शो में उनकी एंट्री काफी खास मानी जाएगी।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस में उनकी एंट्री से शो में भोजपुरी इंडस्ट्री का मजबूत रंग देखने को मिल सकता है। उन्हें संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
उदिति सिंह
उदिति सिंह का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जोड़ा जाता रहा है। वह सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स में उन्हें बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल किया गया है।
अर्शिफा खान
अर्शिफा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बड़ी पहचान बनाई। उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है और बिग बॉस के लिए उनका नाम लगातार चर्चा में रहा है।
अमन गांधी
अमन गांधी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ऋतिक विरानी के किरदार के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में शामिल हैं।
काजी अहमद तौकीर
काजी तौकीर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर में मशहूर हुए थे। साल 2005 में शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। अब उनका नाम बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में है।
हर्ष मछारे
हर्ष मछारे का नाम भी बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में सामने आया है। ऐसे में शो में उनकी एंट्री होती है या नहीं, यह प्रीमियर के दौरान ही साफ होगा।
कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
कुशल तंवर को ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है। वह रियलिटी शो की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रोडीज और स्पिल्ट्सविला जैसे शोज में हिस्सा लिया और अपनी पहचान बनाई। बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबरें भी काफी चर्चा में हैं।
रिया अहीर
रिया अहीर का नाम भी बिग बॉस 20 की चर्चित लिस्ट में है। हाल ही में रिया सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान काफी चर्चा में रही थीं, जब उनका एक वैन रोकते हुए फोटो वायरल हुआ था।
लव गिल
लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह म्यूजिक वीडियोज के जरिए चर्चा में आए और इसके बाद पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उनका नाम बिग बॉस 20 के लिए काफी चर्चा में है।
रोहिद खान
रोहिद खान का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है। वह मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री होती है तो दर्शकों को उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
ईशा रिखी
ईशा रिखी पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनका नाम हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। बिग बॉस 20 के प्रोमो में भी उन्हें लेकर काफी चर्चा हुई है। रिपोर्ट्स में उनका नाम शो के कंफर्म नामों में शामिल बताया गया है।
माही विज
माही विज टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है। माही लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और बिग बॉस 20 में उनका नाम भी काफी चर्चा में है।
आसिफ खान
आसिफ खान को दर्शकों ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में देखा है। वह खासतौर पर ‘पंचायत’ में अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। उनका नाम भी बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट में सामने आया है।
रिति तिवारी
रिति तिवारी का नाम भी बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है। वे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी की बेटी हैं।
कनिका मान
कनिका मान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से काफी पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
तन्मय सिंह
तन्मय सिंह, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री शो को एक अलग तरह का डिजिटल और यंग ऑडियंस कनेक्शन दे सकती है।