सलमान खान-अनमोल बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, किया सलमान का जिक्र
हमले की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। अनिल खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है।
इसमें लिखा है,
'जय महाकाल...., जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। इतंजार करिए और देखिए।'
यह खबर भी पढ़ें: कैसे बढ़ा बिश्नोई का आतंक?: मूसेवाला की हत्या से सलमान के घर फायरिंग तक, अब टाइगर पर हमले की ली जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?
अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
घटना पर जैकी श्रॉफ की टीम ने क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ की टीम ने कन्फर्म किया कि शूटिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ठीक हैं और सुरक्षित हैं। रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर के साथ हुई फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद जैकी श्रॉफ की टीम एक्टर का हालचाल जानने पहुंची। पूछताछ के जवाब में जैकी की टीम ने भरोसा दिलाया कि एक्टर सुरक्षित हैं और कहा, 'टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद'।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने की टाइगर से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से बात की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस चीफ से एक्टर के हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है।
क्या बोले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया। यह घटना बहुत चिंता की बात है और निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और टाइगर श्रॉफ से भी बात की है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वालों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा और उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा'।