फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश के गुरुग्राम घर पर हुई फायरिंग, पिता बोले- दो लोग गेट के बाहर गोलियां चला रहे थे

Sun, 17 Aug 2025 09:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Firing At Elvish Yadav House: जानकारी के मुताबिक आज रविवार को सुबह करीब 5 बजे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
यूट्यूबर एल्विश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक आज रविवार को सुबह करीब 5:30 बजे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के घर कई राउंड फायरिंग की गई है। 

विज्ञापन


कब हुई यह घटना?
आज रविवार को सुबह करीब 5 बजे यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग हुई। आपको बताते चलें कि यह घटना उस समय हुई, जब यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि उनकी मां घर पर ही मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि आसपास के CCTV को खंगाला जा रहा है और छानबीन जारी है। 

यह खबर भी पढ़ें: Farhan Akhtar: ‘नसीरुद्दीन शाह नहीं करते मेरा सम्मान’, नसीर के पुराने कमेंट पर फरहान ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूबर के पिता ने कहा- '25-30 गोलियां चली होंगी'
फायरिंग की घटना के बाद एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना सुबह लगभग 5:30-6 बजे के बीच की है और उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उन्होंने कहा, 'करीब 25-30 गोलियां चली होंगी।'  इसके साथ ही यूट्यूबर के पिता ने बताया कि घटना के समय एल्विश घर पर नहीं था। आगे उन्होंने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज में हम अपने घर के बाहर तीन लोगों को देख सकते हैं। एक अपनी बाइक के साथ आगे खड़ा था, जबकि दो लोग हमारे गेट के बाहर थे और गोलियां चला रहे थे।' हालांकि, अभी तक इस मामले पर एल्विश ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें