मलयालम फिल्म निर्देशक पी. बालचंद्रकुमार का शुक्रवार सुबह 5:40 बजे केरल के चेंगन्नूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे थे। वह केरल में 2017 में अभिनेत्री पर हमला और अपहरण मामले में मुख्य गवाह भी थे। बालचंद्रकुमार के मित्र और अभिनेता प्रकाश बारे ने फेसबुक पर निर्देशक के निधन की घोषणा करते हुए लिखा, 'बीमारी और अन्याय के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद, बालू चले गए हैं... अलविदा, प्यारे दोस्त।'