फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने पहलगाम में मनाया मां का जन्मदिन, दिया ये खास संदेश

Mon, 07 Jul 2025 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali Mother Birthday: मशहूर फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अपनी मां का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इसकी वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
परिवार के साथ इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अचानक हमला करके 26 लोगों का कत्ल कर दिया था। ऐसे में पर्यटक यहां जाने से पहले सोचते हैं। हालांकि मशहूर फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने अपनी मां का जन्मदिन पहलगाम में मना कर लोगों को एक बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन

इम्तियाज अली ने मनाया मां का जन्मदिन
इम्तियाज अली ने मां के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केक काटने के दौरान सभी लोगों ने एक तरह की टी-शर्ट पहनी है। टी-शर्ट पर उनकी मां की तस्वीर बनी है।


इम्तियाज अली ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेबल पर केक रखा है और साथ में बच्चा बैठा है। इम्तियाज अली की मां केक को काट रही हैं। इम्तियाज अली के परिवार ने मां के साथ कई पोज दिए हैं। सभी लोग काफी खुश हैं। एक तस्वीर में कई सारे लोग नजर आ रहे हैं और सभी लोगों ने एक तरह की टी-शर्ट पहनी है। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने लिखा है 'मेरी मां 75 साल की हो गई हैं। उन्हें बहुत सारा प्यार। कश्मीर के पहलगाम में सभी लोगों के साथ।'

इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
यूजर ने जताया आभार
एक यूजर ने इम्तियाज अली की मां का जन्मदिन पहलगाम में मनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'एक कश्मीरी के रूप में, मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं कि आपने पहलगाम को एक बार फिर बढ़ावा दिया। यह दिल तोड़ देने वाली घटना थी। इस घटना के बारे में हम लोगों ने कभी सोचा नहीं था।' इम्तियाज अली ने पहलगाम में अपनी मां का जन्मदिन मना कर लोगों को यह संदेश दिया है कि यहां अभी भी पर्यटक आ सकते हैं। कई दूसरे यूजर्स ने इम्तियाज अली की मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

यह खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: छुट्टी मनाने गईं आरजे महवश ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर्स ने चहल को लेकर किया कमेंट
विज्ञापन

इम्तियाज अली का काम
हाल ही में इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान किया है। हालांकि इम्तियाज ने अभी इसके टाइटल का एलान नहीं किया है। खबरें हैं कि इसे बैसाखी 2026 तक रिलीज किया जा सकता है। 
अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा था 'तुम मेरे पास होते हो गोया, जब कोई दूसरा नहीं होता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें