अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' को लेकर चर्चा में हैं। वे इसके प्रचार में जुटी हुई हैं। प्राची को हाल ही में, मुंबई में देखा गया था। इस मौके पर पैपराजी ने उनकी कुछ तस्वीरें खींची, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से प्यारी सी बातचीत भी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पैपराजी ने कहा- 'नेशनल क्रश' तो प्राची ने पूछा मतलब
पैपराजी प्राची को देखते ही उनकी तस्वीरें खींचने लगे थे। इस वायरल वीडियो में उन्हें प्राची की तारीफ करते हुए भी सुना जा सकता है। वे अभिनेत्री प्राची को 'नेशनल क्रश' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस पर प्राची खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाई। उन्होंने पलटकर पैपराजी से इसका मतलब पूछा कि वो क्या होता है?
मुस्कान की तारीफ का शरमाते हुए दिया जवाब
वीडियो में प्राची को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। प्राची को 'नेशनल क्रश' का टैग देने के बाद पैपराजी उनकी प्यारी सी मुस्कान की तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं, प्राची ने भी शरमाते हुए अपनी तारीफ के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही साथ पैपराजी से कहा कि आप लोगों की मुस्कान भी बहुत प्यारी है। आप लोग जब भी आते हो, चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
Gurinder Chadha: आलिया नहीं होंगी गुरिंदर चड्ढा की फिल्म की राजकुमारी, निर्देशक के खुलासे से टूटा फैंस का दिल
बड़े-छोटे दोनों ही पर्दे पर किया है प्राची ने काम
प्राची देसाई टेलीविजन शो 'कसम से' में काम करके चर्चा में आई थी। इस नाटक में उन्होंने बानी का किरदार निभाया था। फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने नाम कमाया है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'रॉक ऑन' और 'बोल बच्चन' शामिल है।
'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में देखने को मिलेगा सस्पेंस
'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में प्राची देसाई के अलावा मनोज बाजपेयी, साहिल वैद और दिनकर शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अबान भरूचा देवहंस ने किया है। यह फिल्म 16 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी को एसीपी अविनाश वर्मा की भूमिका देखने दिलचस्प रहेगा। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। फिल्म दर्शकों को बांध पाने में कामयाब होगी या नहीं, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
Kanguva Film: मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य में क्या है खास, 'कंगुवा' के निर्माता धनंजयन ने कही यह बात