फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan-Klin Kaara: इंतजार हुआ खत्म, जन्म के बाद से पहली बार दिखीं राम चरण की बिटिया क्लिन कारा

Sun, 07 Apr 2024 12:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी बेटी क्लिन कारा की तस्वीर पोस्ट की। प्रशंसकों को पहली बार उनकी बेटी का चेहरा देखने को मिला है। 
विज्ञापन
राम चरण, उपासना और क्लिन कारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राम चरण की बेटी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक कई दिनों से बेताब थे। लंबे इंतजार के बाद उन्हें सब्र का फल मिल गया है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी हैं।

विज्ञापन


पहली बार दिखने को मिली राम चरण की लाड़ली
राम चरण के प्रशंसकों को रविवार की सुबह ने बेहद खास तोहफा दिया। उपासना कोनिडेला ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी  बेटी क्लिन कारा की तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके साथ राम चरण भी नजर आ रहे हैं। राम अपनी पत्नी और बेटी के साथ थाईलैंड में छुट्टी मनाने के लिए गए थे। पत्नी ने जो तस्वीर साझा की है, वह थाईलैंड में बिताए पलों की ही है। इस तस्वीर से अभिनेता के प्रशंसकों को पहली बार उनकी बेटी का चेहरा देखने को मिला है। 



हाथी को निहारती दिखीं क्लिन कारा
राम चरण की पत्नी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अविश्वसनीय अनुभव के लिए धन्यवाद, मिस्टर सी/नाना। हाथी बचाव शिविर में बहुत कुछ सीखा।” इस तस्वीर में राम चरण अपने हाथ में एक पाइप को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वे एक हाथी के बच्चे पर पानी की बौछार कर रहे हैं। वहीं, पत्नी उपासना अपनी बेटी को गोद में लिए खड़ी दिख रही हैं। वे अपने हाथ से हाथी के बच्चे को प्यार-दुलार करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। उनकी बेटी भी हाथी को निहारते हुए नजर आईं।
विज्ञापन


'गेम चेंजर' में दो भूमिकाओं में दिखेंगे राम चरण
राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में दर्शकों को राम चरण दो भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। पिछले दिनों राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ था। फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, सुनील, श्रीकांत, एसजे सूर्या, नासर, अंजलि, जयराम और समुथिरकानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म का इंतजार करते-करते थक चुके हैं। दरअसल, इसकी शूटिंग पिछले तीन साल से चल रही है। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें