इसी महीने दर्ज हुआ केस
8 दिसंबर को कैंटोनमेंट पुलिस ने एक शिकायत के बाद मुहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि मुहम्मद ने एक होटल में महिला के साथ छेड़छाड़ की। यह वही होटल था जहां वे केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFK) के लिए मलयालम फिल्में चुनने के लिए ठहरे हुए थे।
मलयालम फिल्म डायरेक्टर पी टी कुंजू मुहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालत से मिली थी अग्रिम जमानत
तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने 20 दिसंबर को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के मामले में कुंजू मुहम्मद को अग्रिम जमानत दे दी थी।
कुंजू मुहम्मद दो बार के पूर्व विधायक रह चुके हैं, जो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट के समर्थन से चुने गए थे।