फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: एटली ने जीता सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार, शाहरुख खान के छूए पैर, किंग खान ने लगाया गले

Mon, 11 Mar 2024 04:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'जवान' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया था और उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान एटली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में अगर किसी एक स्टार ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है तो वे शाहरुख खान हैं। चाहे उनकी फिल्म 'पठान' हो या 'जवान' या फिर 'डंकी', उनकी तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। वहीं, कल रात आयोजित हुए 'जी सिने अवार्ड्स 2024' में भी शाहरुख खान का जलवा बरकरार रहा। उनकी फिल्मों को कई पुरस्कार मिले। आज इंटरनेट पर शाहरुख खान और 'जवान' के निर्देशक एटली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उस वायरल वीडियो के बारे में...
विज्ञापन


एटली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार 
फिल्म 'जवान' साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया था और उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया है। एटली के नाम की जैसे ही घोषणा हुई उन्होंने सबसे पहले शाहरुख खान के पैरों को छूआ। 

मीरा राजपूत ने बच्चे के साथ की ऐसी हरकरत, हुईं ट्रोल
विज्ञापन


शाहरुख ने लगाया गले 
सोशल मीडिया शाहरुख खान और एटली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्म निर्देशक एटली उनके पैरों को छूते दिखाई दे रहे हैं। दर्शक एटली के इस सुंदर व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख मुस्कुराते हुए उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन एटली नहीं रुकते हैं। शाहरुख तुरंत ही एटली को कसकर गले लगा लेते हैं और उनके माथे को चूमते हुए उन्हें पुरस्कार के लिए बधाई देते हैं। 
विज्ञापन


शादी से पहले स्पॉट हुईं पुलकित की होने वालीं दुल्हन कृति!

एटली का वर्क फ्रंट 
एटली साउथ के बड़े निर्देशकों में से एक हैं और 'जवान' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा नजर आई थीं। वहीं, एटली की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें