फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wizard Liz: चार महीने की गर्भवती विजार्ड लिस को लैंडन निकर्सन ने दिया धोखा, इंटरनेट पर लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 29 May 2025 10:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Wizard Liz Landon Nickerson: यूट्यूबर विजार्ड लिज को उनके होने वाले पति ने धोखा दिया है। यह बात लिज ने खुद बताई है। उनको धोखा मिलने पर इंटरनेट यूजर उनके साथ सहानुभूति जता रहे हैं।
विज्ञापन
विजार्ड लिज, लैंडन निकर्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर द विजार्ड लिज ने अपने फैंस को उस वक्त चौंका दिया जब उन्होंने ये एलान किया कि उन्होंने लैंडन निकर्सन के साथ अपनी सगाई तोड़ दी है। विजार्ड लिज ने इल्जाम लगाया है कि उनके होने वाले पति ने उनको धोखा दिया। जब उन्होंने ये इल्जाम लगाया था तब वह चार महीने की गर्भवती थीं। लैंडन निकर्सन को अपनी हरकत के लिए इंटरनेट यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वह इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने अपनी गर्भवती मंगेतर को धोखा दिया।

विज्ञापन

विजार्ड लिज के साथ जताई सहानुभूति
जब लोगों को पता चला कि विजार्ड लिज के साथ गलत हुआ है, तो लोग उनके सपोर्ट में आ गए। सगाई खत्म करने के उनके खुलासे पर कई लोगों ने उनके साथ सहानुभूति जताई। 27 मई 2025 को लिज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई तोड़ने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। लिज ने लिखा कि लैंडन के पास दूसरी महिलाओं को संदेश भेजने के लिए स्नैपचैट का एक प्राइवेट अकाउंट था।

धोखा देने से पहले लंदन में थे लैंडन
लिज के मुताबिक लैंडन के धोखेबाज होने की बात तब सामने आई जब एक महिला लिज की दोस्त से मिली। लिज ने बताया कि सच्चाई पता चलने से पहले वह लंदन में उसके साथ था। उसने कई वादे भी किए थे। वह कह रहा था कि वह उसके साथ वफादार रहेगा।

लिज ने पोस्ट में किया खुलासा
लिज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'मैं कभी भी सोशल मीडिया के लिए कोई झूठी कहानी नहीं बनाऊंगी। मैं किसी चीज का प्रचार नहीं करूंगी। लैंडन ने एक स्नैपचैट अकाउंट बनाने और एक लड़की से मिलने का फैसला किया। वह लंदन में मेरे साथ था और उसने इस बारे में एक पूरी किताब लिखी कि वह मुझसे कितना प्यार करता है। खैर आज एक लड़की ने मेरे दोस्त से संपर्क किया और हमें सबूत दिखाए।'

लोगों ने दिया लिज का साथ
जैसे ही लिज की पोस्ट वायरल हुई नेटिजेंस ने उनके मंगेतर लैंडन की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा 'लैंडन ने द विजार्ड लिज के साथ जो किया वह वास्तव में एक डरावनी कहानी है- उसे 6 महीने के भीतर गर्भवती करना और फिर जब वह गर्भावस्था के 4 महीने में है तो उसे धोखा देना एक सोची-समझी चाल है... मुझे इस आदमी से नफरत है।'


विज्ञापन

लैंडन पर नाराज हुई यूजर
एक दूसरे यूजर ने लिखा 'लैंडन निकर्सन जैसे बुरे आदमी के पास आपको कभी भी नहीं जाना चाहिए जो भरोसेमंद न हो। उसने द विजार्ड लिज को धोखा दिया जबकि वह 4 महीने की गर्भवती थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें