ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले समाप्त हुए कान फिल्म फेस्टिवल में 'होमबाउंड' फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर समेत फिल्म से जुड़े कई कलाकार पहुंचे थे। उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। वहीं अभिनेत्री जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा ईशान को नजरअंदाज करते हुए बातें कर रहे हैं। इस पर नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में अभिनेता ईशान खट्टर एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बगल में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा भी बैठे दिख रहे हैं और आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। जान्हवी, विशाल के कान में कुछ फुसफुसाती दिख रही हैं, जिस पर विशाल उनका जवाब देते हुए ईशान के इंटरव्यू को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं। इसे देख यूजर्स दोनों को असभ्य कह रहे हैं।
नेटिजंस ने किया ट्रोल
एक्स अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नेटिजंस जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बुहत ही असभ्य हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत अपमानजनक है, जाओ ईशान। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ईशान क्यों हमेशा अजीब लोगों के साथ रहते हैं, उन्हें अच्छे लोगों की जरूरत है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि बेचारे को अच्छी महिला सह-कलाकार की जरूरत है।
होमबाउंड के बारे में
नीरज घेवन के निर्देशन में 'होमबाउंड' फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की गई थी, जिसे खूब सराहना मिली थी। इस कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता करण जौहर, जान्हवी के पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर सहित फिल्म के अन्य लोग भी मौजूद थे।