इससे पहले भी हुआ था विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इलेक्ट्रा श्रॉक (47) एक्टर चार्ली शीन की पड़ोसी है, जो जबरदस्ती उनके घर में घुस आई और एक्टर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी महिला ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत पैरामेडिकल की टीम पहुंची और एक्टर की जांच और इलाज किया। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था जब उनका अपने पड़ोसी से विवाद हुआ हो। इससे पहले भी शीन की कार पर लिक्विड पदार्थ फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
पोर्न अभिनेत्रियों के साथ संबंधों की वजह से विवादों में घिरे थे शीन
गौरतलब है कि 58 वर्षीय एक चार्ली शीन मशहूर एक्टर मार्टिन शीन के बेटे हैं, जिनकी छवि हॉलीवुड में एक बैड बॉय की रही है। वह मादक पदार्थों के सेवन और एडल्ट अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। बता दें कि 'चार्ली प्लाटून', 'वॉल स्ट्रीट', और 'यंग गन्स' जैसे कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें टीवी के शो स्पिन सिटी और टू एंड ए हॉफ मेन के लिए भी जाना जाता है।