फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग शुरू, निभा रहे हैं मेजर शैतान सिंह की भूमिका

Wed, 04 Sep 2024 01:18 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरहान अख्तर की नई फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट किया जाएगा।
 
विज्ञापन
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की नई फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इसका पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट किया जाएगा। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन


Winona Keanu: क्या वाकई में विनोना राइडर-कीनू रीव्स की 'ड्रैकुला' के सेट पर हुई थी शादी? मैसेज में पति-पत्नी..

मेजर शैतान सिंह के रोल में दिखेंगे फरहान अख्तर
'120 बहादुर' में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह पीवीसी के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी देखने को मिलेगी और इसे दिखाने के लिए फिल्म निर्माता सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह एक मिलिट्री एक्शन फिल्म है, जिसमें सैनिकों को जंग के मैदान में लड़ते हुए देखा जाएगा। सैनिकों के बलिदान की मार्मिक कहानी को देखना दिलचस्प होगा। फरहान अख्तर ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी साझा किया है, जिस पर लिखा है, "वो तीन हजार थे और हम?" फरहान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में सैनिकों के बारे में लिखा कि उन्होंने जो हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



Salim Javed Separation: प्राइम वीडियो ने नहीं बताई ये सच्ची कहानी, इसलिए अलग हो गए थे सलीम और जावेद

फिल्म में दिखेगी रेजांग ला की लड़ाई
फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली '120 बहादुर' रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है और यह 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फरहान अख्तर के प्रशंसक उन्हें सैनिक की भूमिका में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म में भारतीय सैनिकों के बलिदान और साहस की कहानी दर्शकों को प्रेरित भी करेगी। बता दें कि फरदान अख्तर इससे पहले भी बड़े परदे पर एक और मशहूर शख्सियत मिल्खा सिंह का रोल कर चुके हैं। ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश घई करेंगे। फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सैनिकों की वीरता का भी सम्मान करेगी। 



Akkineni Nageswara Rao: देशभर में मनाई जाएगी अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती, आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें