फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: फरदीन खान अपने कमबैक को लेकर हुए भावुक, बोले- 'हीरामंडी' के लिए मैं शुक्रगुजार हूं

Wed, 10 Apr 2024 09:26 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


फरदीन खान 'हीरामंडी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बातें करते हुए फरदीन बोले, 'मैं संजय लीला भंसाली का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस सीरीज में कास्ट किया।
विज्ञापन
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता फरदीन खान लगभग 14 साल बाद वेब सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली के इस भव्य सीरीज में फरदीन खान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फरदीन खान के फर्स्ट लुक के पोस्टर को रिलीज किया गया जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मंगलवार को मुंबई में हुए हीरामंडी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, अभिनेता अपनी वापसी के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


14 साल बाद वापसी 
फरदीन खान 'हीरामंडी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बातें करते हुए फरदीन बोले, 'मैं संजय लीला भंसाली का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस सीरीज में कास्ट किया। मुझे 14 साल लगे कमबैक करने के लिए। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैं कितना आभारी हूं जो मुझे इतने बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ काम करने का मौका मिला है।'

जब राहुल रॉय के लिए करीना ने फाड़ डाला सलमान का पोस्टर
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली हैं बेहतरीन 
फरदीन खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरे कमबैक के लिए 'हीरामंडी' से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता था। मैं नेटफ्लिक्स जैसे मंच से वापसी कर रहा हूं यह बहुत बड़ी बात है। संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है और मुझे नहीं लगता है कि मेरी वापसी के लिए इससे बेहतर अवसर कुछ और हो सकता है।'
विज्ञापन


Anil Kapoor: आनंद आहूजा जैसा दामाद पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं अनिल कपूर, बोले- 'नजर ना लगे...'

अपने किरदार से हूं संतुष्ट  
फरदीन खान 'हीरामंडी' में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और शेखर सुमन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखाई देने वाले हैं। फरदीन कहते हैं, 'मैं उम्र के जिस पड़ाव पर हूं वहां मेरे लिए वली मोहम्मद का किरदार एकदम उपयुक्त है। यह किरदार बेहद पेचीदा और जटिल है। मुझे लगता है संजय लीला भंसाली अपने किरदारों को जिस बारीकी और खूबसूरती से लिखते हैं वैसे कोई और नहीं लिख सकता है। मैं अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित और संतुष्ट हूं।' आपको बताते चलें 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें