फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG: आंसू छलकने से लेकर थिएटर के बाहर हुई आतिशबाजी तक, ओजी देखकर फैंस ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल

Thu, 25 Sep 2025 10:31 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Reaction On OG: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और पवन कल्याण की ‘ओजी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब फिल्म देखने पहुंचे फैंस के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
ओजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ था। यही कारण है कि फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो दर्शक भारी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान अब कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनमें कहीं फैंस फिल्म देखकर थिएटर्स में खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

थिएटर में झूमे फैंस

विज्ञापन

एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर्स में खुशी से झूमते और नाचते दिख रहे हैं। साथ ही खुशी में चिल्लाते और शोर मचात भी नजर आ रहे हैं। तो वहीं फिल्म देखकर लौटे कई फैंस ने इसे ओजी फिल्म बताया और पवन कल्याण की जमकर तारीफ की। 
 


 
 
 
 
विज्ञापन


 

 

खुशी में छलके आंसू
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म देखने पहुंचे लोग थिएटर में खुशी के चलते रोते दिख रहे हैं। फैंस एक-दूसरे के आंसू पोंछते और गले लगाते नजर आ रहे हैं।
 

 

थिएटर के बाहर चली आतिशबाजी
वहीं एक वीडियो सामने आया है, जहां थिएटर के बाहर आतिशबाजी की जा रही है। बाहर फैंस हाथों में पवन कल्याण के पोस्टर और कटआउट लिए खड़े जश्न मना रहे हैं।
 


 

यह खबर भी पढ़ेंः OG Movie Collection: पहले दिन 150 करोड़ तक कमा सकती है ‘OG’, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ा

थिएटर के बाहर लगा पवन कल्याण का भारी कट आउट
हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर में 'ओजी' का जश्न प्रशंसकों ने धूमधाम से मनाया। यहां प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और थिएटर के बाहर पवन कल्याण का एक विशाल कट-आउट पोस्टर लगाया गया। कई लोग अभिनेता की तरह कॉस्प्ले करते और रिलीज के जश्न में उत्साह बढ़ाते हुए मर्चेंडाइज पहने हुए दिखाई दिए।



सुजीत ने किया है फिल्म का निर्देशन
सुजीत द्वारा निर्देशित ‘ओजी’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन और यह इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक और अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें