फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda 2 Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण ने बताया कब रिलीज होगी 'अखंड 2', बोले- पहले ‘ओजी’ देखिए

Thu, 25 Sep 2025 09:27 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2 Release Date Update: ‘अखंड 2’ को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
अखंड 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अखंड 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को पहले 25 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होना था। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब अभिनेता नंदमुरी ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जवाब दिया है और बताया है कि कब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

बालकृष्ण ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

रिलीज टलने के बाद ‘अखंड 2’ कब रिलीज होगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। इसलिए अब बालकृष्ण ने खुद आंध्र प्रदेश विधानसभा में इसकी तारीख की जानकारी दी है। जब विधायकों और मंत्रियों ने बालकृष्ण से ‘अखंड 2’ के बारे में पूछा, तो उन्होंने सभी को पहले पवन कल्याण की ‘ओजी’ देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा नंदमुरी बालकृष्ण ने बताया की कि ‘अखंड 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले यह तारीख राजा साहब के निर्माताओं ने चुनी थी, लेकिन उन्होंने इसे अगले साल संक्रांति पर कर दिया।

हिंदी दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म
बालकृष्ण ने यह भी बताया कि जल्द ही फिल्म का प्रमोशन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी डब अच्छा आ रहा है और दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। इससे पहले बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति ने ‘सिम्हा’, ‘लीजेंड’ और ‘अखंड’ पर काम किया था। थमन फिर से अखंड 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर या टीजर दशहरा या दिवाली के आसपास आने की संभावना है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Akhanda 2: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' की रिलीज डेट स्थगित, निर्माताओं ने बताई वजह

मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी थी रिलीज टलने की जानकारी
इससे पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज टलने की जानकारी दी थी। मेकर्स की ओर से शेयर किए गए एक नोट में कहा गया था, ‘नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' को और बेहतर बनाने के लिए री-रिकॉर्डिंग, वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए और समय चाहते हैं। नई रिलीज तारीख बाद में बताई जाएगी।’ अब बालकृष्ण ने नई रिलीज डेट बता दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें