फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: छावा पर फिदा हुए फैंस; विक्की कौशल और मेकर्स से कर दी बड़ी डिमांड

Wed, 19 Feb 2025 06:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: छावा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ऐसे में तेलुगू दर्शकों ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता से नई डिमांड की है। आइए इसके बारे में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की और अभिनेताओं की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फैंस ने विक्की कौशल और फिल्म के निर्माताओं से बड़ी मांग की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

यूजर्स ने फिल्म निर्माताओं से की मांग
'छावा' की कामयाबी के बीच फैंस ने विक्की कौशल और फिल्म निर्माताओं से गुजारिश की है कि वह इस फिल्म का तेलुगू वाला वर्जन भी रिलीज करें। दर्शकों का कहना है कि इससे वह इस फिल्म को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और ये ज्यादा लोगों तक पहुंच जाएगी।


यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे विक्की, बोले- ‘इससे अच्छा मौका नहीं..’

छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स बोले सभी तक पहुंचनी चाहिए 'छावा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने विक्की कौशल, लक्षण उतेकर और रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए लिखा है कि छत्रपति शिवाजी की जयंती पर हम आपसे आग्रह करते हैं कि छावा फिल्म का तेलुगू डब वर्जन रिलीज करें। हम अपने इतिहास को सभी को दिखाना चाहते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि तेलुगू दर्शक छावा के तेलुगू वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छावा सभी तक पहुंचनी चाहिए। हमारे आग्रह पर ध्यान दीजिएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: घर जाने पर शरीर पर मिलते थे कट के निशान, जानें 100 किलो के विक्की कौशल कैसे बने ‘छावा’

बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की कमाई
'छावा' ने पहले दिन यानी 14 फरवरी को 31 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दीन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 24 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल 165 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

'छावा' के बारे में
आपको बता दें कि 'छावा' फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपित शंभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म में इतिहास की कहानी दिखाई गई है जो इस बात पर आधारित है कि कैसे मुगल शासक ने औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज का कैद में कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें