हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से लीक हुए वीडियो में सलमान और संजय दत्त
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
ऑटो के साथ खड़े नजर आए सलमान-संजय
सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म का जो वीडियो लीक हुआ है, उसमें संजय दत्त काले सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान ऑटो ड्राइवर जैसे गेटअप में दिखे। साथ ही दोनों एक ऑटो के पास खड़े हैं। इन एक्टर्स के आस-पास हॉलीवुड फिल्म की पूरी टीम खड़ी नजर आ रही हैं।
कैमियो रोल कर रहे हैं
सऊदी अरब में शूट हो रही है इस हॉलीवुड फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो रोल होगा। यह एक थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। सऊदी में सलमान खान काफी फेमस हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा हॉलीवुड फिल्म बनाने वाले मेकर्स लेना चाहते हैं। इसलिए सलमान और संजय दत्त को फिल्म में कैमियो रोल ऑफर किया गया है।
सलमान-संजय पहले भी साथ कर चुके हैं एक्टिंग
सलमान खान और संजय दत्त पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्म ‘साजन’ और ‘ये है जलवा’ में साथ दिखे थे। ‘साजन’ रोमांटिक ड्रामा थी, वहीं ‘ये है जलवा’ एक कॉमेडी रोमांस वाली फिल्म थी। साल 2012 में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में सलमान खान ने कैमियो किया था, इसमें संजय दत्त भी अहम रोल में थे। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह ‘सिकंदर’ में देखेंगे। वहीं संजय दत्त भी ‘वास्तव 2’ में नजर आ सकते हैं।