विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की और अभिनेताओं की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फैंस ने विक्की कौशल और फिल्म के निर्माताओं से बड़ी मांग की है।
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स बोले सभी तक पहुंचनी चाहिए 'छावा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने विक्की कौशल, लक्षण उतेकर और रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए लिखा है कि छत्रपति शिवाजी की जयंती पर हम आपसे आग्रह करते हैं कि छावा फिल्म का तेलुगू डब वर्जन रिलीज करें। हम अपने इतिहास को सभी को दिखाना चाहते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि तेलुगू दर्शक छावा के तेलुगू वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छावा सभी तक पहुंचनी चाहिए। हमारे आग्रह पर ध्यान दीजिएगा।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: घर जाने पर शरीर पर मिलते थे कट के निशान, जानें 100 किलो के विक्की कौशल कैसे बने ‘छावा’
बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की कमाई
'छावा' ने पहले दिन यानी 14 फरवरी को 31 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दीन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 24 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल 165 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'छावा' के बारे में
आपको बता दें कि 'छावा' फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपित शंभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म में इतिहास की कहानी दिखाई गई है जो इस बात पर आधारित है कि कैसे मुगल शासक ने औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज का कैद में कत्ल कर दिया था।