रायन
धनुष की नई फिल्म 'रायन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह धनुष की 50वीं फिल्म है, जिसमें जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। ट्रेलर में दिख रहा बहता हुआ खून और मारधाड़ इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि दर्शकों को कई एक्शन सीन देखने का मौका मिलेगा। 'रायन' धनुष द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म है। इसमें प्रकाश राज, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, संदीप किशन और कालिदास जयराम ने भी अभिनय किया है। । इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी देखने को मिलेगी, जो अपने परिजनों की मौत का बदला लेने की ठानता है।
देवरा
जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म पर फटाफट काम किया जा रहा है। इसे 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं। इसमें सैफ अली खान विलेन के रोल में दिखेंगे। उनके अलावा जान्हवी कपूर, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी अभिनय करते नजर आएंगे।
वैट्टेयन
रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयन' एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान बाकी है। फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है कि इसे अक्तूबर, 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल डायरेक्ट ने किया है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। 'वेट्टैयन' में फहाद फाजिल, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, मंजू वारियर, रोहिणी, रितिका सिंह और राणा दग्गुबाती भी दिखाई देंगे।