फैसल ने आमिर पर लगाए ये आरोप
सोमवार को फैसल ने एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, साथ ही एएनआई से भी बातचीत की थी। इसमें फैसल ने आमिर खान पर कई आरोप लगाए। फैसल ने बताया कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उसी साल उन्होंने शादी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया। तलाक के बाद परिवार ने दोबारा शादी का दबाव बनाया गया। तब फैसल ने परिवार के नाम एक खत लिखा, जिसमें परिवार की टूटती शादियों का जिक्र किया। ऐसे में परिवार ने उन्हें गलत समझा और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। फैसल का दावा है कि आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने साजिश के तहत उन्हें पागल साबित किया। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है आमिर को मुझसे दूर करने के लिए ब्रेनवॉश किया गया। मेरी बात सुने बिना मुझे मानसिक रूप से बीमार कह दिया गया। मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे दवाइयां दी गईं और हॉस्पिटल में रखा गया।'
आमिर खान के टूटते रिश्तों पर फैसल ने कसा तंज
फैसल ने सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस और एएनआई से की गई बातचीत में ही आमिर खान के रिश्तों पर भी तंज कसा था। रीना दत्ता से पहली शादी और तलाक को लेकर भी कुछ बात की। इसके अलावा एक जर्नलिस्ट जेसिका के साथ आमिर खान का अफेयर होने का भी दावा किया। फैसल ने कहा कि आमिर खान का एक नाजायज बेटा है। ऐसे में आमिर खान कहां से सही हो गए। अपनी बहन निखत और जीजा संतोष पर भी आरोप लगाए।