फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddique Case: मलयालम अभिनेता सिद्दीकी के यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी को मिले पुख्ता सबूत

Tue, 18 Feb 2025 04:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddique Case: ‘नीरु’ फिल्म फेम मलयालम अभिनेता सिद्दीकी पर चल रहे यौन उत्पीड़न मामले पर जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने उनके खिलाफ कुछ मजबूत सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
सिद्दीकी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सिद्दीकी को पिछले साल 2024 में यौन उत्पीड़न मामले पर गिरफ्तार किया गया था। उनपर एक महिला से दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद उनपर आरोपों की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई, जिसमें अब ये सामने आया है कि टीम को अभिनेता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं।

सबूतों के आधार पर अभिनेता दोषी हैं..

विज्ञापन

मलयालम अभिनेता सिद्दीकी पर एक युवा अभिनेत्री के शोषण करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी। मनोरमा ऑनलाइन की इस नए रिपोर्ट से यह पता चला है कि अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ पुख्ता सबूत सामने आए हैं। साथ ही पुलिस ने उल्लेख भी किया है कि उनके पास मौजूद सबूतों  के अनुसार अभिनेता दोषी हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह भी सामने आया है कि सिद्दीकी ने अभिनेत्री को धमकाते हुए कहा कि तुम्हें इंडस्ट्री में कोई नहीं जानता। इसलिए तुम्हारी बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा। एसआईटी टीम ने कहा जैसे ही क्राइम ब्रांच की तरफ से संकेत मिलेंगे, वो रिपोर्ट टीम को सौंप देंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Poster: साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर 'सिकंदर' का नया पोस्टर रिलीज, तीखे तेवर में दिखे भाईजान
विज्ञापन


डॉक्टरों ने भी बताया सच..
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन अभिनेत्री ने कोच्चि के अस्पताल में सहायता मांगी थी और डॉक्टर को पूरी घटना बताई थी। उस डॉक्टर ने भी अपना बयान दे दिया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kanwaljit Singh: ‘अमिताभ बच्चन एक्टर नहीं, व्यवसायी हैं..’ इस टिप्पणी पर ‘मिसेज’ फेम अभिनेता ने जताई आपत्ति

क्या है पूरा मामला
सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज हुआ यह मामला अगस्त 2024 का है। एक्टर पर एक अभिनेत्री ने साल 2016 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिद्दीकी ने उसे तिरुवनंतपुरम स्थित मैस्कॉट होटल में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शुरुआत में सिद्दीकी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। विवाद के बाद उन्होंने मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें