फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा के करीबी से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने राजेंद्र भुटाडा को किया तलब

Tue, 23 Sep 2025 08:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kundrra Fraud Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। अब इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने उनके एक करीबी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
राज कुंद्रा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं। उनपर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के का आरोप है, जिस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस केस में EOW ने उनके एक करीबी को समन भेजा है, जो उनके प्रबंधन को संभालता है। चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो। 

25 सितंबर को होगी पूछताछ

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुटाडा को समन भेजा है। इस मामले में उनसे 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। 
 

विज्ञापन

अभी तक क्या हुआ?
ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बीते दिनों लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि दोनों की यात्रा का विवरण मिल सके। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। अब आए दिन इस खबर पर नई-नई अपडेट आ रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ‘कांतारा 2’ का ट्रेलर देख किच्चा सुदीप ने ऋषभ शेट्टी की तारीफ की, बोले- कड़ी मेहनत झलक रही

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद पर खर्च कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें