कामयाब रहीं ये फिल्में
तनुजा ने 1967 में आई फिल्म 'ज्वेल थीफ' में अभिनय किया। इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला। धर्मेंद्र के साथ उन्होंने अगली फिल्म 'इज्जत (1968)' में अभिनय किया। साल 1969 में उन्होंने फिल्म 'पैसा या प्यार' में अभिनय किया। इस फिल्म में बेहतरीन सपोर्टिंग किरदार निभाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी फिल्म 'हाथी मेरे साथी (1971)' काफी कामयाब रही।
बंगाली फिल्मों में दिखाया जलवा
तनुजा ने 1960 के दशक में बंगाली फिल्मों का रुख किया। उन्होंने पहली बंगाली फिल्म 'देया नेया (1963)' में अभिनय किया। इसके बाद 1967 में उन्होंने 'एंथोनी फिरंगी' में अभिनय किया। बताया जाता है कि तनुजा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सौमित्र चटर्जी के साथ थी, जिनके साथ उन्होंने 'भुबनेर पारे' और 'प्रथम कदम फूल' जैसी फिल्में कीं। तनुजा ने इन बंगाली फिल्मों में अपनी लाइनें खुद बोलीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Navratri Special: 'कहानी' से लेकर 'दंगल' तक, नारी शक्ति और साहस को दिखाती ये हिट फिल्में