फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर दिया तोहफा

Mon, 24 Mar 2025 05:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi Birthday: इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ जन्मदिन मनाया और केक भी काटा। उन्होंने अपने फैंस को अपने जन्मदिन पर एक तोहफा भी दिया।
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी ने अपना जन्मदिन फैंस के साथ मनाया। वह कई फैंस के साथ मौजूद रहे और कई केक काटे। इस दौरान इमरान हाशमी सफेस शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आए। फैंस ने इमरान हाश्मी का फूलों से स्वागत किया। इमरान हाशमी के जन्मदिन मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इमरान हाशमी ने फैंक शुक्रिया अदा किया
एक वायरल वीडियो में इमरान हाशमी अपने फैंस का आभार जता रहे हैं। इमरान को यह कहते हुए सुना जा सकता है 'आप लोग यहां आए। आपकी दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। मैंने सुना है कि आप लोग मेरे लिए पांच बजे से मेरा इंतजार कर रहे थे। इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। मैं रात को देर से आया था। आप लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक गिफ्ट है।'

इमरान हाशमी ने दिया तोहफा
आपको बता दें कि इमरान हाशमी ने आज अपने जन्मदिन पर फैंस को एक तोहफा दिया है। अभिनेता ने 2007 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल 'आवारापन 2' का एलान किया है। पहली 'आवारापन' में श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे एक कल्ट का दर्जा मिला है। इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं।
Awarapan 2 Announcement: इमरान हाशमी के जन्मदिन पर हुआ 'आवारापन' के सीक्वल का एलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
फिल्म की रिलीज का भी हुआ एलान
'आवारापन 2' फिल्म की रिलीज की डेट भी सामने आ गई है। फिल्म अगले साल यानी 2026 में 3 अप्रैल को रिलीज होगी। अभिनेता इमरान खान ने सोशल मीडिया पर सीक्वल का एलान किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस मुझे कुछ और देर जिंदा रख... आवारापन 2 सिनेमाघरों में, 3 अप्रैल 2026।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें