फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan-Himesh: एक बार फिर साथ काम करेंगे इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया, यूजर बोले वापस आएगा 2000 का दौर

Wed, 09 Jul 2025 03:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi and Himesh Reshammiya: फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया साथ में काम करेंगे। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
इमरान हाश्मी, हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने और थ्रिलर फिल्में दीं हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर 'गनमास्टर जी9' में साथ में काम करने को तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इसका टीजर रिलीज किया है। इस खबर से फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन


रिलीज हुआ 'गनमास्टर जी9' का टीजर 
फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रहस्यमई हाथ एक दूध भरी बाल्टी से निकलता है। इस दौरान इमरान हाशमी कहते हैं। 'मुझसे मचमच किया तो चलेगा। गलती से परिवार को छुआ तो याद रखना। धंधे से दूध वाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं।'
 

2026 में रिलीज होगी फिल्म
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'दूध से बारूद तक, सब्जी से गुंडा तक, गोली से पीटने तक, गनमास्टर जी9 तबाही के लिए तैयार है। टीम घातक है। दीपक मुकुट, नर मुकुट, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट, इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया को वापस लाकर खुश है। इनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना हैं। गनमास्टर जी9 सिनेमाघरों में 2026 को आएगी।'

यह खबर भी पढ़ेंEmraan Hashmi: ‘धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं’, इमरान हाशमी की नई फिल्म की हुई घोषणा

इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूजर को पसंद आई हिमेश और इमरान की जोड़ी
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'आखिरकार हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी एक साथ हैं। 2000 का दौर फिर से वापस आएगा।' एक और यूजर ने लिखा है 'हे भगवान, 2025 में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया। वाह क्या साल है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'लंबे समय के बाद इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया। पुराने और सुनहरे दिन वापस आ रहे हैं।'



हिमेश रेशमिया, गायक। - फोटो : अमर उजाला।
इमरान हाशमी और हिमेश ने साथ में किया काम
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' और 'अक्सर' में काम किया है। हिमेश ने इमरान हाशमी के कई गानों को आवाज दी है जो हिट रहे हैं। इसमें 'झलक दिखला जा', 'आशिक बनाया आपने' और 'आपकी कशिश' जैसे गाने शामिल हैं।

18 साल बाद साथ काम करेंगे
2019 में रिलीज हुई इमरान की फिल्म 'द बॉडी' में हिमेश का एक गाना था। वहीं 2007 में उन्होंने इमरान की फिल्म 'गुड बॉय बैड बॉय' में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया था। कह सकते हैं कि अब वे 18 साल बाद इमरान हाशमी की किसी फिल्म को म्यूजिक देंगे।
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'गनमास्टर जी9' का निर्देशन अदित्य दत्त कर रहे हैं। इससे पहले इन्होंने 'आशिक बनाया आपने' और 'टेबल नंबर 21' का निर्देशन किया है। 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी, अपारशक्ति खुराना और जेनेलिया देशमुख अहम किरदार में होंगे। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट हैं। फिल्म सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज होगी। फिल्म में हिमेश रेशमिया का संगीत है। यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें