फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: बड़े बाल और दाढ़ी वाले लुक में नजर आए बॉबी, सेट से सामने आईं तस्वीरें, रामायण में बनेंगे कुम्भकरण?

Wed, 09 Jul 2025 03:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bobby Deol Viral Photos: बॉबी देओल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्या बॉबी देओल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में कुम्भकरण का किरदार निभाने वाले हैं? वायरल तस्वीरों के बाद लोगों के मन में उठे सवाल।
विज्ञापन
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अलग-अलग किरदारों और लुक्स से लोगों को चौंकाने वाले बॉबी देओल इन दिनों पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ में औरंगजेब के अपने किरदार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब बॉबी देओल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें किसी फिल्म के सेट की हैं। क्या ये तस्वीरें नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के सेट की हैं? जानिए क्या है सच्चाई।

दमदार लुक में नजर आए बॉबी

विज्ञापन

‘एनिमल’ से लेकर ‘हरि हर वीरमल्लु’ तक बॉबी देओल के किरदार और उनके लुक्स चर्चा में रहते हैं। अब किसी फिल्म के सेट से बॉबी देओल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बॉबी देओल लंबे बालों और दाढ़ी-मूछ वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीरों में बॉबी पर्पल कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। जिसमें वो शर्ट के साथ लॉन्ग जैकेट डाले हुए हैं। इन तस्वीरों में बॉबी देओल हाथों में कड़े के साथ कुछ धागे और बैंड जैसे पहने भी दिख रहे हैं। बॉबी का ये पेपर सॉल्ट लुक काफी दमदार लग रहा है। देखने पर ऐसा भी लग रहा है कि उन्होंने काफी वजन कम किया है। क्योंकि वो काफी फिट नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी ये पता नहीं चल सका है कि ये तस्वीरें किस फिल्म के सेट की हैं।

‘रामायण’ में कुम्भकरण के किरदार में होने की चर्चाएं

विज्ञापन

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने ये कयास लगाए कि ये तस्वीरें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के सेट की हैं। हालांकि, ये कंफर्म नहीं है। दरअसल, ‘रामायण’ में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आनी है। इनमें से कुछ के नाम फाइनल हो चुके हैं। हालांकि, कुछ नामों को लेकर अभी भी सिर्फ चर्चाएं ही चल रही हैं। ऐसी ही चर्चा बॉबी देओल को लेकर है। ऐसी चर्चाएं हैं कि बॉबी देओल ‘रामायण’ में कुम्भकरण का किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। ऐसे में ये भी साफ नहीं है कि ये तस्वीरें ‘रामायण’ के सेट की ही हैं या किसी और फिल्म की।

औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे बॉबी
बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें