फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jean Marsh: एमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जीन मार्श का निधन, 90 की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा

Mon, 14 Apr 2025 10:12 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jean Marsh: ब्रिटिश अभिनेत्री जीन मार्श के निधन से हॉलीवुड की दुनिया में शोक की लहर छा गई है। एमी पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस ने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लीं।
विज्ञापन
जीन मार्श - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लासिक पीरियड ड्रामा 'अपस्टेयर्स', 'डाउनस्टेयर्स' की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीन मार्श का बीते दिन 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटिश एक्ट्रेस ने अभिनय के अलावा एक असिस्टेंट फिल्म निर्माता के तौर पर भी काम किया था। 

कब और कैस हुआ निधन?

विज्ञापन

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश अभिनेत्री जीन मार्श का निधन 13 अप्रैल को उनके लंदन स्थित पर घर पर हो गया था अभिनेत्री ने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लीं। रिपोर्ट के अनुसार उनके करीबी मित्र और फिल्म निर्माता लिंडसे-हांग ने बताया कि अभिनेत्री की मौत का कारण डिमेंशिया थी। इस बीमारी की वजह से बीते रविवार को उनका निधन हो गया।

यह खबर भी पढ़ें: Bank Janardhan: कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

अभिनेत्री का करियर

विज्ञापन

1934 में जीन लिंडसे टॉरेन मार्श का जन्म हुआ, जो लंदन में पली-बढ़ीं, उनके माता-पिता मजदूर वर्ग के थे। ब्रिटिश एक्ट्रेस जीन मार्श को 'अपस्टेयर्स' और 'डाउनस्टेयर्स' ब्रिटिश ड्रामा के लिए जाना जाता था, जिसमें उन्होंने नौकरानी मिसेज बक की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में वो बतौर सह-निर्माता भी थीं। साल 1975 में अभिनेत्री को ड्रामा सीरीज  में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का एमी पुरस्कार मिला। चार साल तक चले इस सरीज में कुल 68 एपिसोड शामिल थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा

जीन मार्श की उपलब्धियां
अपनी शानदार भूमिका के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री जीन मार्श ने फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में शानदार काम किया। उन्होंने रॉन हॉवर्ड की फैंटसी मोशन फिल्म 'विलो' में अभिनय किया और 'अल्फ्रेड हिचकॉक' में नजर आईं। आखिरी बार अभिनेत्री 2022 में ऑन स्क्रीन पर नजर आईं थीं, उन्होंने 'विलो' पर आधारित टेलीविजन सीरीज में एक कैमियो के रूप में अपना योगदान दिया था। साल 2012 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाटक के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ से सम्मानित किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें