फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Janardhan: कन्नड़ अभिनेता बैंक जनार्दन का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 14 Apr 2025 09:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank Janardhan Passes Away: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता जनार्दन का रविवार को निधन हो गया। अभिनेता ने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
बैंक जनार्दन - फोटो : एक्स@SSP_Film_Review
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कन्नड़ अभिनेता जनार्दन का निधन हो गया। रविवार रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अभिनेता ने 76 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेता को ‘बैंक जनार्दन’ के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट के अनुसार, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके प्रशंसकों और कई दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने के बाद से स्वास्थ्य था खराब
अभिनेता को कथित तौर पर साल 2023 में दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्वस्थ थे। समय के साथ उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ दिया। हालांकि, उनके परिवार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और अंतिम संस्कार का विवरण भी अभी तक सामने नहीं आया है।
यह खबर भी पढ़ें: Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा

विज्ञापन

आखिरी तस्वीर हो रही वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता जनार्दन के निधन के बाद, अस्पताल से अभिनेता की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है। वायर तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर कमजोर और पहचान में ना आने वाली स्थिति में दिख रहे हैं। उनके शरीर में कई ट्यूब लगी हुई थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: शो में चलते-चलते लड़खड़ाईं हिना खान, खुद को संभाला तो फैंस बोले- ‘शेर खान’

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अभिनेता ने अपने चार दशकों से ज्यादा के करियर में 500 से अधिक फिल्मों और शो में अभिनय किया। उन्हें उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता था। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। उन्हें 'बैंक जनार्दन' का उपनाम भी मिला, क्योंकि उन्होंने कुछ समय के लिए बैंक में भी काम किया था। जनार्दन की कुछ सबसे शानदार फिल्मों में शाह, तरले नान मगा, बेलियप्पा बंगरप्पा, जी बूमबा, गणेश सुब्रमण्य और कौरव शामिल हैं। उन्होंने जोकली, रोबो फैमिली, पापा पांडु और मंगल्या सहित कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें