फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: क्या कंगना रणौत को अपनी मिमिक्री देखकर लगता है बुरा? अभिनेत्री ने खुद दिया ये जवाब

Fri, 23 Aug 2024 05:24 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कंगना रणौत जल्द ही इमरजेंसी फिल्म में नजर आएंगी। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि क्या वो अपनी मिमिक्री करने वाले कलाकारों पर नाराज होती है या नहीं।
 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने कई लोगों को कलाकारों की मिमिक्री करते हुए सुना होगा। सोशल मीडिया पर तो मिमिक्री की वीडियो की भरमार है। शाहरुख खान, धर्मेंद्र और सनी देओल समेत कई कलाकारों की खूब मिमिक्री होती है। अभिनेत्री कंगना रणौत को लगता है कि उनकी मिमिक्री करने वाले बहुत सारे कलाकार है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपनी नकल उतारने वालों और अपनी नई फिल्म इमरजेंसी को लेकर अपनी राय साझा की।

विज्ञापन


मैं मिमिक्री की दुनिया में काफी मशहूर हूं 
कंगना रणौत ने  बॉलीवुड हंगामा को दिए साक्षात्कार में बताया कि वो देखती हैं कि कई लोग उनकी मिमिक्री करते हैं और वो मिमिक्री की दुनिया में काफी मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नकल उतारने वाले लोगों को देखकर वो नाराज नहीं होती है।

Hindi Movies: रिलीज के पहले सप्ताह में सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्में, दो सीक्वेल भी हैं शामिल
विज्ञापन


मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं: कंगना
दरअसल, कंगना ने खुद की मिमिक्री वाली बात अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' के संदर्भ में कही थी। साक्षात्कार में उन्होंने राजनीतिक फिल्म से लोगों के नाराज होने की आशंका पर बात करते हुए कहा था कि जब कोई उनकी मिमिक्री करता है तो उन्हें खराब नहीं लगता है। उनका कहना था कि उन्हें इस बात की ज्यादा परवाह नहीं हैं कि लोग क्या कुछ सोचते हैं और वो अपने हिसाब से फिल्में बनाती हैं।
विज्ञापन


IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड्स 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरूख खान-करण जौहर, अबू धाबी में जमाएंगे रंग, साझा की खुशी

6 सितंबर को रिलीज होगी इमरजेंसी
इमरजेंसी में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही है। यह फिल्म आपातकाल के दौर पर आधारित है। इसे 6 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, दिवंगत सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन खुद कंगना रणौत ने किया है।



Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खतम' का ट्रेलर रिलीज, अशीम ने तोड़ी शादी तो भगोड़ी दुल्हन बनीं ध्वनि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें