फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Oct 2023 09:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई। मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने कथित तौर पर जबरन वसूली कॉल मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। 25 अक्तूबर को गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। एल्विश ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए फोन आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन आया था। जबरन वसूली कॉल के बाद एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एल्विश ने अभी तक मामले और कॉल पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन


लगातार सुर्खियों में एल्विश यादव

रंगदारी मामले में यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार ने गुरुग्राम पुलिस से मदद मांगी है, और वे मामले की जांच कर रहे हैं। एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद से ही खबरों में हैं। रियलिटी शो स्टार उसके बाद न केवल कई संगीत वीडियो में दिखाई दिए, बल्कि उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया। शो के बाद उन्होंने दुबई में एक आलीशान घर और अपनी शानदार सपनों की कार भी खरीदी। उन्होंने यह खुलासा करके सुर्खियां बटोरीं कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद उन्हें अपनी पुरस्कार राशि 25 लाख रुपये नहीं मिली है। 

KWK 8: मालदीव में हुई थी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सगाई, शादी के प्रस्ताव पर दंग रह गई थीं अभिनेत्री की मां

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जिस पर उनके 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन


Koffee With Karan 8: दीपिका-रणवीर और रणबीर संग इस फिल्म का रीमेक बनाएंगे करण जौहर, बयान ने बढ़ाई हलचल

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मचाया धमाल

एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतकर इतिहास रच दिया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने। इतना ही नहीं फिनाले एपिसोड के बाद एल्विश ने दावा किया कि उन्होंने सिर्फ 15 मिनट में 28 करोड़ वोट हासिल किए थे। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोल्स से भी मुखातिब होना पड़ा। वहीं, एल्विश अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस, एल्विश की गर्लफ्रेंड की पहचान जानने के उत्सुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें