फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईठा: 'हमारी फिल्म आ रही', बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलने पर अक्षरा सिंह इमोशनल, श्रद्धा कपूर के लिए क्या बोलीं?

Thu, 26 Nov 2026 09:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' में अक्षरा सिंह भी नजर आएंगी।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे लेकर खुशी जाहिर की है।
  • अभिनेत्री ने श्रद्धा कपूर की भी दिल खोलकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदी पर हैं। वे बॉलीवुड में भी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में उन्हें देखा गया था। अब फिल्म 'ईठा' में उन्हें एक बड़ा मौका मिला है, जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसे लेकर अक्षरा काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खुशा जाहिर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'ईठा फिल्म नहीं इमोशन है'
भोजपुरी अभिनेत्री ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी। अब फाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म 'ईठा' 04 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। 'ईठा' मेरे लिए एक इमोशन है'। 

अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर के लिए क्या कहा?
अक्षरा ने आगे श्रद्धा कपूर की तारीफ में लिखा है, 'श्रद्धा कपूर, बतौर अभिनेत्री मैं हमेशा आपकी कायल रही हूं, लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी खास रहा। आप एक बहुत उम्दा इंसान हैं। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना कुछ ऐसा है, जिसका जश्न मैं हमेशा मनाऊंगी और संजोकर रखूंगी'।

अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक और पूरी टीम को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को टैग करते हुए लिखा है, 'दिल से सबसे बड़ा थैक्यू आपको सर। मुझ पर भरोसा करने और मुझे ये मौका देने के लिए'। इसके अलावा हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए अक्षरा सिंह ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने कहा है, 'आप सबने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया। अब बताइए, 04 दिसंबर को 'ईठा' देखने किसके साथ जा रहे हैं?
विज्ञापन

ईठा - फोटो : सोशल मीडिया
विठाबाई के जीवन पर आधारित फिल्म    
बता दें कि 'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। बिठाबाई के रोल में श्रद्धा कपूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें