फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 मुंबई हमला: भूमि पेडनेकर ने शहीदों को दी श्रदांजलि, बोलीं- हमें बलिदानों को याद रखना चाहिए

Thu, 26 Nov 2026 08:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • गुरुवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शहीद सैनिकों को याद किया। 
  • उन्होंने कहा कि हमें बलिदानों को याद रखना चाहिए। यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की गुरुवार यानी आज 18वीं बरसी है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर शहीद सैनिकों को याद किया। एक्ट्रेस ने गेटवे ऑफ इंडिया पर इन हमलों में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारियों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Trending Videos

भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : एएनआई
बलिदान देने वालों को किया याद
भूमि आज गुरुवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर हुए मेमोरियल इवेंट में शामिल हुईं। बता दें कि आज का दिन भारतीय इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज है। इन आतंकी हमलों में सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोगों की जान चली गई थी। अभिनेत्री ने इन आतंकी हमले के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की हिम्मत को सलाम किया। 
भूमि ने बलिदान देने वालों को याद करते हुए पुष्ण माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  उन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों को भारत की आजादी पर हमला बताया। साथ ही उन्होंने पुलिसवालों, सेना, फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स और पीड़ितों के बलिदान को हमेशा याद रखने की बात पर जोर दिया। इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : एएनआई
'पूरे देश की आजादी पर हमला था'
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए भूमि ने कहा, '26/11 को जो हुआ, वह सिर्फ हमारे शहर पर हमला नहीं था। यह पूरे भारत की आजादी पर हमला था। इस तरह के प्लेटफॉर्म बहुत जरूरी हैं, क्योंकि हमें अपने पुलिस अफसरों, सबसे पहले मदद करने वालों, अपनी जान गंवाने वालों और उनके परिवारों के बलिदान की याद दिलाने की जरूरत है। भारत कभी भी नफरत और आतंकवाद के लिए खड़ा नहीं होगा। यह हमें हमेशा हमारे पुलिस अफसरों और सेना के बलिदानों की याद दिलाएगा'।

बोलीं- मैं भी मुंबई से हूं, यह शहर दिल में बसता है
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं अपने सभी शहीदों, पुलिस अधिकारियों, सशस्त्र बलों, पीड़ितों और सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने वाले लोगों और मुंबई के उन सभी नागरिकों को याद करना चाहती हूं, जिन्होंने इस काले दिन को झेला। मैं भी मुंबई से हूं। मेरा जन्म यहीं हुआ। मुंबई मेरे दिल में बसती है। हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं, बल्कि पूरे देश पर हुआ था'।
विज्ञापन

पाकिस्तान से नाव में आए थे लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी
बता दें कि इन हमलों के दौरान पाकिस्तान के सपोर्ट वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर तबाही मचाई थी। इन हमलों को 18 बरस बीत गए। पाकिस्तान से नाव में आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने करीब 60 घंटे तक मायानगरी को बंधक बनाए रखा था। आतंकियों ने इस दौरान 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया था, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें