कोल्डप्ले में टिकटों की हुई थी कालाबाजारी
इससे पहले 'कोल्डप्ले बैंड' भारत दौरे पर आया था। इस कॉन्सर्ट के लिए भी टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। बुकमाइशो बिना नाम के टिकट बेच रहा था। लोगों ने थोक के भाव में टिकट खरीदे इसके बाद इनकी कालाबाजारी शुरू हुई। इस मामले पर मुंबई साइबर सेल ने सख्ती दिखाई थी। पुलिस ने बुकमाइशो और जोमैटो को हिदायत दी थी कि वह नाम प्रिंट करके टिकट बेचें।
यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kemmu: 'वहां बस धुआं ही धुआं था', कुणाल खेमू ने विस्फोट के दौरान का डरवाना अनुभव किया साझा
पहले भी हुई टिकटों की कालाबाजारी
इससे पहले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक बड़ा कॉन्सर्ट होने वाला था। इस आयोजन की सभी टिकटें कुछ ही घंटों में बिक गईं। इसके बाद टिकटों की कालाबाजारी शुरू हुई। खबर है कि एक टिकट को कई लाख रुपयों में बेचा गया। इस मामले पर सिख समाज ने आपत्ति जताई थी। इससे पहले अक्टूबर में दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस मामले में भी टिकट की कालाबाजारी सामने आई। इस मामले पर कई लोगों के अलावा बुकमाईशो ने भी एफआईआर दर्ज कराई।
यह खबर भी पढ़ें: Divya Dutt: दिव्या ने किया रश्मिका मंदाना को सपोर्ट, ‘छावा’ में एक्टिंग को लेकर एक्ट्रेस को मिल रही है आलोचना