फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की तारीफ करते दिखे अल्लू अर्जुन, बोले- 'रणबीर का अभिनय कमाल का रहा'

Sat, 22 Feb 2025 05:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Movie Animal: अल्लू अर्जुन हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की तारीफ करते दिखे। उन्होंने कहा कि इसमें रणबीर ने कमाल का अभिनय किया है।
विज्ञापन
एनिमल, अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल'  बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसे दर्शकों से भी काफी तारीफें मिलीं। हालांकि, फिल्म में दिखाए गए कुछ हिंसक दृश्यों पर आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी और विवाद भी हुए। मगर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब साबित हुई। अब हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन इस फिल्म की तारीफ करते नजर आए। 

विज्ञापन

रणबीर के अभिनय की तारीफ की
हाल ही में अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ की। दरअसल, हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान अल्लू से पूछा गया कि क्या ऐसी कोई फिल्म है, जिसे देखकर उन्होंने सोचा कि उन्हें वह करनी चाहिए? इस पर अल्लू अर्जुन ने कहा कि नहीं, ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसे वह करना चाहते, लेकिन कुछ फिल्में उन्हें पसंद जरूर आईं। इनमें एक 'एनिमल' है।

बोले- मैं हर तरह की फिल्में पसंद करता हूं
अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'एनिमल' के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें रणबीर कपूर ने कमाल का अभिनय किया। एक्टर ने कहा, 'मैं हर किस्म की फिल्में देख सकता हूं। फिर चाहें वह एक्शन हो, रोमांटिक ड्रामा हो, कॉमेडी या फिर कुछ और। कॉमेडी और डार्क मर्डर मिस्ट्री मुझे बहुत पसंद है। अगर वे फिल्में अच्छी बनी हों तो मैं उन्हें जरूर देखना पसंद करूंगा'।

यह खबर भी पढ़ें:
Bhumi Pednekar: मैं डरी हुई हूं.., ‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ पर भूमि ने दिया रिएक्शन; फीस को लेकर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

पुष्पा 3 का एलान कर चुके हैं मेकर्स
फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है। रणबीर कपूर के अलावा इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार भी नजर आए। रश्मिका ने रणबीर कपूर की पत्नी की भूमिका फिल्म में अदा की। बात करें अल्लू की तो बीते साल फिल्म 'पुष्पा 2' से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। 'पुष्पा 3' का एलान भी मेकर्स कर ही चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Drishyam 3: 'दृश्यम 3' में एक नई कहानी पेश करेंगे अजय देवगन, इस तारीख से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें