फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dune: Part 2: बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी 'ड्यून पार्ट 2', ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

Mon, 01 Apr 2024 11:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वार्नर ब्रदर्स की यह साइंस फिक्शन फिल्म 1 मार्च, 2024 को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चर्चा है कि ड्यून: पार्ट टू को इसी सप्ताह वीओडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
ड्यून 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिमोथी चालमेट और जेंडाया स्टारर 'ड्यून पार्ट 2' बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने को तैयार है। वार्नर ब्रदर्स की यह साइंस फिक्शन फिल्म 1 मार्च, 2024 को अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब खबर सामने आ रही है कि ड्यून: पार्ट टू को इसी सप्ताह वीओडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। चर्चा है कि यह फिल्म 2 अप्रैल, 2024 को स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक वार्नर ब्रदर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

 

इस दिन होगा ओटीटी पर रिलीज
चर्चा है कि यह फिल्म 2 अप्रैल, 2024 को स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक वार्नर ब्रदर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि ड्यून: पार्ट टू का निर्देशन और निर्माण डेनिस विलेन्यूवे ने किया है। 'ड्यून 2' की तो टिमोथी चेलमेट की यह फिल्म, उन्हीं की 'ड्यून' का सीक्वल है। साल 2021 में 'ड्यून' ने छह अकादमी पुरस्कार अपने नाम किए थे। 
 
विज्ञापन

इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली बनी फिल्म
इस साल पहली मार्च को रिलीज हुई 'ड्यून 2' अभी दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगी हुई है। डेनिस विलेनयूवे के निर्देशन में बनी इस साई-फाई फिल्म ने कमाई के मामले में दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने वैश्विव स्तर पर 626.1 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेडाया के अलावा रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, डेव बॉतिस्ता, स्टेलन स्कार्सगार्ड, चार्लोट रैम्पलिंग और जेवियर बार्डेम भी अपनी भूमिका में नजर आए हैं। 

Box Office: दुनियाभर में सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'ड्यून 2', तीन दिन में 'गॉडजिला x कॉन्ग' ने भी बनाया यह रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें