फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता मैडम! मंदाकिनी और मोनिका से कुछ तो सबक लेतीं

Fri, 29 Apr 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डॉन और ड्रग्स के चक्कर में बर्बाद हुई हीरोइनें
विज्ञापन
गुजरे जमाने की हीरोइन ममता कुलकर्णी आजकल ड्रग्स के धंधे के आरोपों के चलते चर्चा में हैं। ममता ऐसी पहली हीरोइन नहीं हैं जो डॉन और ड्रग्स से जुड़ने के बाद चर्चा में आई हों।
विज्ञापन


ममता अपने कथित पति विकी गोस्वामी के साथ ड्रग्स के धंधे के चलते विवादों में हैं। विकी गोस्वामी ड्रग माफिया है और कई देशों की पुलिस उसके पीछे पड़ी है।

जमाने ने मंदाकिनी को दाउद की 'रखैल' का तमगा दिया, छोड़ना पड़ा बॉलीवुड

जब मंदाकिनी पर आया दाउद का दिल
मंदाकिनी तो आपको याद ही होंगी। राम तेरी गंगा मैली की ये सुपरहॉट हीरोइन दाउद इब्राहिम के साथ संबंधों के चलते चर्चा में आईं और फिर जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा भी कह गईं। मंदाकिनी पर दाउद का दिल आ गया था और मंदाकिनी भी विदेशों में कई जगह दाउद के साथ दिखीं। अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों की बात खुलने पर खुद मंदाकिनी फिल्मों से दूर हो गईं।

एक वक्त अफवाहें उड़ीं कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद मंदाकिनी दाउद की रखैल बनकर उसके दुबई वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं।

वो अलग बात है कि मंदाकिनी ने जल्द ही दाउद से पीछा छुड़ा लिया और अब वो अपने पति के साथ योगा सेंटर चलाती हैं।

मंदाकिनी कहती हैं कि वो दाउद की प्रेमिका नहीं थी, दाउद से उनकी सिर्फ दोस्ती थी, जिसका पछतावा उन्हें आज तक है।

डॉन के प्रोड्यूसरों से सिफारिश करने बाद भी नहीं बनी बात

जब मोनिका बेदी पड़ गईं अबू सलेम के चक्कर में
मोनिका बेदी भी अन्डरवर्ल्ड के डॉन अबु सलेम के चक्कर में अपना करियर तबाह कर बैठीं। सलेम को जब बैंकॉक में गिरफ्तार किया गया तो मोनिका उसके साथ थीं।

कहते हैं कि मोनिका जब फिल्मों में नई-नई आईं तभी सलेम का दिल मोनिका पर आ गया था। सलेम ने मोनिका का करियर संवारने के लिए कई फिल्मों के प्रोड्यूसरों से उसकी सिफारिश की और कुछ फिल्मों में मोनिका को काम भी मिला।

लेकिन कुछ ही सालों बाद सलेम ने बैंकॉक में अपना अड्डा बनाया तो मोनिका को वहीं बुला लिया। मोनिका ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में कुछ साल जेल भी भुगती।

आजकल मोनिका टीवी सीरियल में काम कर रही है। वो सलेम का नाम तक नहीं सुनना चाहती। 
विज्ञापन

डॉन से रिश्ता रखने वाली इस पाक हीरोइन का नहीं है कुछ अता-पता

अनीता अयूब पर आया दाउद का दिल तो कहीं का न छोड़ा
नब्बे के दशक में पाकिस्तान की एक हीरोइन अनीता अयूब बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आई थी। दाउद को अनीता इतनी पसंद आई कि अनीता के दुबई फेरे लगने लगे। 

कहते हैं कि दाउद अनीता को लेकर इतना पजेसिव था कि जब बॉलीवुड प्रोड्यूसर जावेद सिद्दकी ने अनीता को अपनी फिल्म में लेने से इनकार किया तो दाउद ने उसकी गोली मार कर हत्या करवा दी थी।

दाउद के साथ कनेक्शन के चलते अनीता फिर कभी बॉलीवुड में नहीं टिक सकीं और पाकिस्तान वापस चली गईं। अब अनीता कहां हैं, कोई नहीं जानता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें