फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taylor Swift: डोनाल्ड ट्रंप ने टेलर स्विफ्ट को लेकर किया झूठा दावा, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की फैलाई अफवाह

Mon, 19 Aug 2024 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरें साझा कर झूठा दावा किया कि पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट उनका चुनाव में समर्थन कर रही हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @realdonaldtrump और @taylorswift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एआई द्वारा बनाई गई कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें झूठा दावा किया गया है कि अमेरिकी गायक टेलर स्विफ्ट उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रही हैं। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या साझा किया है?
विज्ञापन


एक्स पर साझा की तस्वीरें
वैराइटी के मुताबिक, रविवार की रात को ट्रंप ने कई एक्स (ट्विटर) पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें महिलाएं “स्विफ्टीज फॉर ट्रम्प” लिखा शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। कई तस्वीरों को देखकर लगता है कि उनमें बदलाव किए गए हैं। वहीं, एक स्क्रीनशॉट व्यंग्यपूर्ण समाचार लेख का है, जिसमें दावा किया गया है कि एक असफल आतंकवादी साजिश के कारण वियना में स्विफ्ट के शो रद्द होने से स्विफ्ट के समर्थकों ने ट्रम्प की ओर रुख किया है। एक अन्य स्क्रीनशॉट में टेलर स्विफ्ट को फोटोशॉप करके अंकल सैम के रूप में दिखाया गया है, जिसके आगे संदेश लिखा है, ‘टेलर चाहती हैं कि आप डोनाल्ड ट्रम्प को वोट दें।’ इस पोस्ट को साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा, ‘मैं स्वीकार करता हूं।’ हालांकि, पॉप स्टार की टीम की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Shraddha Kapoor: ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट होते ही कटा प्रियंका चोपड़ा का पत्ता, श्रद्धा कपूर का नया धमाका
विज्ञापन


अभी तक किसी को स्विफ्ट ने नहीं दिया है समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉप स्टार ने अभी तक 2024 के चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए किसी का समर्थन नहीं किया है, लेकिन साल 2020 में उन्होंने जो बाइडन का समर्थन किया था। उन्होंने जॉर्ज फ्लॉयड विरोध प्रदर्शनों पर उनकी प्रतिक्रिया के बाद उस वर्ष एक ट्वीट में ट्रंप पर निशाना भी साधा था। 
विज्ञापन


क्या लिखा था स्विफ्ट ने?
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने एक ट्वीट में लिखा था, ‘अपने पूरे राष्ट्रपति काल में श्वेत वर्चस्व और नस्लवाद की आग को भड़काने के बाद, हिंसा की धमकी देने से पहले नैतिकता का दिखावा करने की हिम्मत है? ‘जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है?’ ‘हम नवंबर में आपको वोट देकर बाहर कर देंगे।’ 

छावा में इस अभिनेता ने निभाई औरंगजेब की भूमिका, आपने पहचाना क्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें