'स्टार वार्स' दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रही है। इसकी अगली किस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। दरअसल, डिज्नी ने 2026 की रिलीज स्लेट से एक बिना शीर्षक वाली 'स्टार वार्स' फिल्म को हटा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टार वार्स फिल्म को पहले 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे रिलीज स्लेट से हटा दिया गया है।