फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Salian Case: मामले में भाजपा विधायक नितेश राणे से होगी पूछताछ, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

Thu, 11 Jul 2024 03:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। वे सुशांत सिंह राजपूत की भी मैनेजर रही थीं। 8 जून 2020 को दिशा के मौत की खबर आई। कथित रूप से दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। 
विज्ञापन
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस कल 12 जुलाई को भाजपा विधायक नितेश राणे से पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस ने राणे को दिशा सालियान केस में नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे कल 12 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। दरअसल, राणे ने दावा किया था कि सालियान की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन

Akshay Kumar Movies: बॉक्स ऑफिस पर कितना चला खिलाड़ी का खेल? पिछली 10 फिल्मों में सिर्फ दो को मिला हिट का टैग

सुशांत के निधन से पांच दिन पहले हुई दिशा की मौत
दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। वे सुशांत सिंह राजपूत की भी मैनेजर रही थीं। 8 जून 2020 को दिशा के मौत की खबर आई। कथित रूप से दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। दिशा की मौत के पांच-छह दिन बाद ही 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए। दोनों के निधन को लेकर कई अटकलें लगीं और दोनों ही मामलों में जांच चल रही है।
विज्ञापन


क्या राणे के पास हैं हत्या के सबूत? 
भाजपा विधायक नितेश राणे ऐसा दावा कर चुके हैं कि दिशा सालियान की दत्या की गई थी। ऐसे में पुलिस उनसे उनके दावे के बारे में पूछताछ करेगी और पूछेगी कि उनके पास हत्या के क्या सबूत हैं? इसके लिए मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर राणे को कल पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding: शादी में भावुक हुईं रेखा को गले लगाकर सोनाक्षी ने कहा- रोना मत, मां भी दिखीं इमोशनल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था यह खुलासा
दिशा के शव का पोस्टमार्टम 11 जून को किया गया था। प्रक्रिया में दो दिन की देरी पर सवाल उठाया गया था। शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि सिर की चोट और विभिन्न अप्राकृतिक चोटों के कारण सालियान की मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया, क्योंकि वह 14वीं मंजिल से गिरी थीं, इसलिए उन्हें कई चोटें आईं। हालांकि, रिपोर्ट में शारीरिक हमले या उसके निजी अंगों पर किसी चोट का जिक्र नहीं किया गया था।
Kamal Haasan: कमल हासन की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई, सूची में इंडियन का नाम भी शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें