फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी को लेकर 'फौजी' के निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- टीम ने नहीं किया संपर्क

Thu, 03 Apr 2025 08:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani not in Fauji: 'फौजी' की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की कास्ट के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट दिशा पाटनी को लेकर है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
 
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री दिशा पाटनी को प्रभास की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' में दूसरी अहम भूमिका के लिए चुना गया है, लेकिन फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने इसे खारिज कर दिया है। टीम ने साफ किया है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए अभिनेत्री से कभी संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन

फौजी में नहीं होंगी दिशा
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रोडक्शन हेड ने स्पष्ठ किया है "यह सब अफवाह है, और हमने दिशा पाटनी से संपर्क नहीं किया है। मुख्य भूमिका के लिए कास्टिंग हो चुकी है, और दूसरी मुख्य भूमिका वाली अभिनेत्री होने की खबर झूठी है।"
Waqf Bill: वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे सुपरस्टार विजय, बोले- इसे तुरंत वापस लिया जाए
 

प्रशांत वर्मा के साथ प्रभास की फिल्म का नाम हो सकता है 'बाका'? - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
दिशा से नहीं किया गया संपर्क
दिशा ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले, यह बताया गया था कि दिशा फौजी में दूसरी मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह भी कहा गया था कि दिशा से एक्शन से भरपूर फिल्म के 'ग्लैमर' को बढ़ाने के लिए संपर्क किया गया था। 

फिल्म में होंगे ये किरदार
आपको बता दें कि फिल्म 'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। 'फौजी' एक बहुप्रतीक्षित पीरियड रोमांस है। फिल्म में प्रभाष अहम किरदार में होंगे। इसके अलावा फिल्म में इमानवी इस्माइल, जया पर्दा और मिथुन चक्रवर्ती नजर आएंगे।
Salman Khan: 'सिकंदर' पर बॉलीवुड की खामोशी पर बोले सलमान खान, कहा- 'मुझे भी चाहिए सपोर्ट'
 
विज्ञापन

प्रभास वर्कफ्रंट
'फौजी' के अलावा साउथ अभिनेता प्रभास 'स्पिरिट', 'द राजा साब' के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। 'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, 'द राजा साब' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें