भगवान राम-सिता पर अभद्र टिप्पणी
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भगवान राम-सिता पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह काफी मुश्किलों में पड़ गए। ‘मेरा पिया घर आया ओ राम जी’ गाने से जोड़कर विवादित बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Kunal Kamra: क्या नहीं होगा कुणाल का शो? शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल ने बुकमायशो को लिखा पत्र
‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’
स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने अमेरिका में ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ बयान दिया। जिसके बाद देश में उनकी खूब आलोचना हुई। उनके ऊपर देश का अपमान करने का भी आरोप लगा था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने मांगी माफी, शो में शामिल हुए शख्स को दिया जबरदस्त ऑफर; जानें क्या है पूरा मामला
‘गद्दार नजर वो आए…’
ताजा मामला कुणाल कामरा से जुड़ा हुआ है। हाल ही में कुणाल कामरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ के ट्रैक ‘भोली सी सूरत की धुन’ पर एक गाना बनाया, जिसमें उन्होंने एक दिग्गज नेता के बारे में मजाक करते हुए उन्हें बिना नाम लिए 'गद्दार' कहा। इसके बाद से ही उनके विरोध शुरू हो गया। उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी
स्टैंडअप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ का एक वीडियो साल 2020 में वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अरब सागर में बनने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का मजाक उड़ाते हुए सुना गया। वीडियो के सामने आने के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। कॉमेडियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिए थे। अग्रिमा को इस मामले को लेकर काफी धमकियां भी मिली थीं। हालांकि, यह वीडियो बाद कॉमेडियन के द्वारा हटा दिया गया था और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।