सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बोले, 'प्लीज आपलोग मेरी मदद कीजिए। मैं अकेला नहीं हूं जिसके साथ सनी देओल ने धोखा किया है। कितने लोगों के करोड़ों रुपये वे लेकर बैठे हुए हैं। उनके पास बहुत बड़ी पीआर टीम है जो मेरी आवाज को दबा देगी।
एक दौर था जब सुनील दर्शन अपनी फिल्में सनी देओल के साथ बनाया करते थे। दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड को हिट फिल्में दी हैं। बाद में सुनील और सनी के बीच में पैसों को लेकर काफी विवाद हुआ। अभी भी दोनों के बीच हालात जस के तस बने हुए हैं। आज निर्देशक सुनील दर्शन ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और सनी देओल के साथ अपने बकाए पैसों के बारे में भी खुलकर मीडिया को बताया।
विज्ञापन
सनी देओल ईमानदार नहीं हैं
निर्देशक सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में कहते हैं, 'मैं लगभग चालीस साल से फिल्म बना रहा हूं, लेकिन मैंने सनी देओल के साथ ज्यादा-ज्यादा फिल्में बनाता था। सनी देओल ने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है। मैं सनी देओल के साथ 'जानवर' फिल्म बनाने वाला था। उन्होंने मेरे पैसे ले लिए और मुझे तारिख देने से मना करने लगे। जब मैं उनके पास जाता था स्टोरी सुनाने के लिए तब हर बार वे यही कहते थे कि कहानी अच्छी नहीं है और 'जानवर' वही फिल्म है जिसकी वजह से अक्षय कुमार के करियर को जीवदान मिला है'।
पैसे हैं मगर नियत नहीं है
सुनील दर्शन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सनी देओल को जब मैंने कहा कि मेरे पैसे वापस कर दो तब उन्होंने मुझे पैसे देने से मना कर दिया। उनके पास हमेशा पैसों की कमी रहती है क्योंकि उनके दिल में बेईमानी है। उनके पास पैसे हैं लेकिन देने की नियत नहीं है। मैं कोर्ट गया और ये समझौता हुआ कि वे मेरी फिल्म में काम करेंगे लेकिन उन्होंने मुझे फिर से धोखा दिया'।
मेरी आवाज दबा दी जाएगी
सुनील दर्शन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बोले, 'प्लीज आपलोग मेरी मदद कीजिए। मैं अकेला नहीं हूं जिसके साथ सनी देओल ने धोखा किया है। कितने लोगों के करोड़ों रुपये वे लेकर बैठे हुए हैं। उनके पास बहुत बड़ी पीआर टीम है जो मेरी आवाज को दबा देगी, लेकिन आपलोग मेरी आवाज बनिए और मेरी मदद कीजिए। बुराई को सपोर्ट मत कीजिए'।